Skip to content

Welcome!

Before we start, please make sure to grant microphone permission.

Avatar 1

Mukesh

नमस्ते भाई साहब।
Avatar 2

Rishi

नमस्ते भाई। कैसे हो? आज सब्जियां बहुत अच्छी दिख रही हैं।
Avatar 1

Mukesh

हां भाई साहब सब्जियां बिल्कुल ताजी हैं। मैं आज सुबह ही मंडी से लाया हूँ।
Avatar 2

Rishi

अच्छा ये टमाटर क्या भाव हैं?
Avatar 1

Mukesh

50 रूपये किलो।
Avatar 2

Rishi

अरे भाई, बहोत महंगे हैं।
Avatar 1

Mukesh

हां साहब। आप तो जानते हैं। आजकल महंगाई आसमान छू रही है।
Avatar 2

Rishi

बिल्कुल, आजकल महंगाई बहोत ज्यादा है, अच्छा एक किलो टमाटर दे दो।
Avatar 1

Mukesh

भिन्डी और बैंगन ले लीजिए साहब बिल्कुल ताजा हैं।
Avatar 2

Rishi

हां ठीक है। आधा किलो भिन्डी दे दो।
Avatar 1

Mukesh

और बैंगन?
Avatar 2

Rishi

नहीं, ये बैंगन छोटे हैं। क्या तुम्हारे पास बड़े बैंगन हैं भर्ते वाले?
Avatar 1

Mukesh

हां बिल्कुल हैं, ये लो साहब।
Avatar 2

Rishi

हां। ये ठीक हैं। ये भी एक किलो दे दो, अच्छा थोड़ी मिर्ची और धनिया भी डाल दो।
Avatar 1

Mukesh

यह लीजिए साहाब ।
Avatar 2

Rishi

कितना हुआ?
Avatar 1

Mukesh

250 रूपये।
Avatar 2

Rishi

अरे भाई, 250 रूपये कैसे किये?
Avatar 1

Mukesh

साहाब 50 रूपये के टमाटर,100 रूपये की भिन्डी, और 100 रूपये के बैंगन, धनिया और मिर्ची मुफ्त है।
Avatar 2

Rishi

अच्छा, ये लो भाई।
Avatar 1

Mukesh

ठीक है साहाब।